क्या आरती और सहवाग हो रहे एक दूजे से अलग?, बाजार में तलाक की चर्चा जोरों पर….

खेल जगत

 दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने 2004 में शादी की थी. उनकी वाइफ और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है. जिससे तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं…

वीरेंद्र और आरती के दो बेटे हैं आर्यवीर जो 2007 में पैदा हुए और वेदांत जो 2010 में पैदा हुए. रिपोर्ट में सहवाग के दिवाली सेलीब्रेशन की तस्वीरों का हवाला दिया गया है. जहां पूर्व क्रिकेटर ने अपने बेटों और अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं. लेकिन आरती उन तस्वीरों में नहीं दिखीं. कई दिनों से सहवाग ने आरती के साथ फोटो भी पोस्ट नहीं की

 

क्यों आई तलाक की खबर?


वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के तलाक की खबरों ने तब जोर पकड़ लिया जब दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे की पोस्ट को भी लाइक करना बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर ये चर्चा भी है कि वीरेंद्र और आरती कुछ महीने से अलग-अलग रह रहे हैं और जल्द ही दोनों ग्रे डिवोर्स ले सकते हैं। खैर तलाक की इन खबरों पर किसी दोनों में से किसी ने रिएक्शन नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *