नागपुर /सत्य का सामना/ भारत और इंग्लैंड के बिच खेले गए आईडीएफसी फर्स्ट एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है ।
जामथा विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया..घुटने की चोट की वजह से विराट कोहली को मैच में आराम दिया गया ..
ओपनिंग बल्लेबाज़ी करने आए फिल साल्ट और बेन डकेट में ने इंग्लैंड को एक शानदार शुरवात दी, 75 रन पे इंग्लैंड का पहला विकेट साल्ट के रूप में गिरा आउट होने से पहले साल्ट में 23 गेंद 43 रन बनाएं जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे ….इंग्लेंड की ओर से सबसे ज्यादा रन 52 कैप्टन बटलर ने बनाए दूसरे सबसे ज्यादा रन 51 बिथेल ने बनाएं।

248 रन बनाकर इंग्लैंड की पूरी टीम आउट हुई भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन तीन विकेट रविंद्र जडेजा औरएकदिवसीय डेब्यू करने वाले हर्षित राणा को मिला , शमी, यादव, अक्षर को एक एक विकेट मिला ….
लक्ष्य को पीछा करने आई भारतीय टीम ने भले ही रोहित और यशस्वी जायसवाल का विकेट सस्ते में खो दिया , लेकिन अय्यर और गिल की जोड़ी ने मेहमानों को मौका नहीं दिया आउट होने से पहले अय्यर ने 59 रन बनाएं जिसमे 9 चौके और 2 आसमानी छक्के शामिल थे , गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 रन बनाए और अपने फैंस को फार्म में आने का संकेत दिया, अक्षर ने भी गिल का बखूबी साथ दिया … भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 39 ओवर में हासिल किया…..
