जम्मू कश्मीर: वादियों में ही रही लगातर बारिश और बर्फबारी, मौसम साफ होने से दिन का पारा ऊपर….

Jammu Kashmir

श्रीनगर/मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहले कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार को रात भर बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला पास और घाटी के कुछ अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फ गिरी है। हालांकि लगातार मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक ऊपर चल रहा है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 11.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.6 और गुलमर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 23.3 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 12.6, बटोत में 15.1, कटड़ा में 20.8 और भद्रवाह में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *