PM मोदी Z मोड़ टनल का आज करेगें उद्घाटन, 2400 करोड़ की लागत, अमरनाथ यात्रा होगी अब और भी आसान…

Jammu Kashmir

सत्य का सामना/jammu kashmirZ/Morh tunnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गांदरबल से लेह को जोड़ने वाली जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे. सुबह 10 बजे सोनमर्ग से पहले शुटकड़ी नामक स्थान पर पीएम इस टनल का उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे. इस टनल को कश्मीर और लद्दाख के लिए काफी अहम माना जा रहा है. साथ ही सेना और भी इस टनल से काफी मदद मिलेगी. Z-आकार की सड़क के कारण सुरंग को Z-मोड़ नाम दिया गया है…

 

 क्या खासियत है जेड-मोड़ सुरंग की?

जेड मोड़ सुरंग श्रीनगर-करगिल-लेह हाईवे के उस क्षेत्र में बनाया गया है, जहां जबरदस्त बर्फबारी होती है। बर्फबारी के कारण हाईवे कई दिनों के लिए बंद करना पड़ता है लेकिन उस सुरंग के बन जाने के बाद लगभग हर समय आवाजाही जारी रहेगी। जेड मोड़ सुरंग गांदरबल जिले में गगनगीर व सोनमार्ग के बीच बनाई गई है। 6.5 किलोमीटर लंबे इस सुरंग को तैयार करने में कुल 2400 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

इस सुरंग के बन जाने के बाद श्रीनगर से सोनमर्ग और लद्दाख जाना पहले से काफी आसान हो जाएगा। यह सुरंग समुद्र तल से 8,500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सुरंग में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी। यह सुरंग 10 मीटर चौड़ी है और साढ़े सात मीटर की एक एस्केप टनल भी इसके साथ ही बनाई गई है। यह सुरंग अंग्रेजी के अक्षर Z के आकर की है, इसलिए इसे जेड मोड़ सुरंग नाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *