मेरठ/शामली: मेरठ STF से सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में मुस्तफा कग्गा गैंग का इनामी बदमाश अरशद ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान STF इंस्पेक्टर के पेट में गोली लग गई। अरशद एक लाख का ईनामी था। उस पर हरियाणा और यूपी में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे थे। यह घटना शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र में हुई।
बदमाशों की कार जिसमे गोली लगीी
मुखबिरो से मिली जानकारी के आधार पर सोमवार रात करीब दो बजे एसटीएफ ने अरशद बाढ़ी माजरा सहारनपुर और उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश और एक अन्य को घेर लिया था। घेरे जाने पर अरशद और उसके साथियों ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फोर्स की जवाबी फायरिंग में चारों बदमाशों की मौत हो गई।
सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। सूचना पाते ही एसटीएफ मौके पर पहुंची। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि उदपुर के ईंट भट्ठे के पास ब्रेजा कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच कार सवारों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। सहरानपुर के गंगोह के एक लाख के इनामी मुकीम और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का सदस्य अरशद गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मौके का जायजा लेते एसटीएफ फोर्स
इसके अलावा अरशद का साथी सोनीपत का मंजीत और हरियाणा के मधुबन का रहने वाला सतीश और एक अन्य को भी गोली लगी। इन तीनों की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचे भी बरामद किए गए हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गोली लगी है। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
