राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/ पंजाबी एवं सूफ़ी गायक सतिंदर सरताज एक बार से अपनी जादुई आवाज बिखेरने रायपुर आ रहे है इससे पहले भी सतिंदर रायपुर आ चुके है जहा पहले मेडिकल कालेज सभागार में अपनी प्रस्तुति दे चुके है इस बार 23 जनवरी को दीनदयाल उपाध्याय परिसर हाल में अपनी प्रस्तुति देंगे…
सूफी और शायराना अंदाज लोगों को पंसद
सिंगर का साईं सॉन्ग आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। सतिंदर सरताज ने कई हिट सॉन्ग दिए हैं। इनमें से एक लावां इश्के दे अंबरी उडारियां सॉन्ग को करोड़ों लोंगो ने पसंद किया है। डॉ. सतिंदर सरताज अपने सूफी और शायराना अंदाज में गाए हुए गानों के लिए फेमस हैं। उन्होंने सूफी संगीत में पीएचडी की डिग्री ली हुई है। इसके अलावा शास्त्रीय संगीत में 5 वर्षीय डिप्लोमा, सूफी संगीत में एम.फिल, सूफी मंत्र, फारसी भाषा में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी किया है।
डॉ. सतिंदर सरताज पंजाबी सिंगर के अलावा गीतकार, कवि और अभिनेता भी हैं। दुनियाभर के कई देशों में इनके लाइव कॉन्सर्ट भी आयोजित होते रहते हैं। इनका पूरा नाम सतिंदर पाल सिंह है। सतिंदर सरताज ने 2023 में कई एल्बम बनाए हैं, जिनमें काली जोटा, रुतबा फेमस है। इसके साथ ही इक्को मिक्की, मासूमियत, प्लेनेट पंजाब जैसे कई हिट सांग्स दे चुके हैं। सतिंदर ने लगभग सभी गाने पंजाबी भाषा में लिखे हैं, लेकिन उनके फैंस हिंदी भाषी लोग भी उतनी ही तादाद में हैं। यूथ इनके गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं।