आज से कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय दफ्तर स्थानांतरित होकर 9ए कोटला रोड पर शिफ्ट हो जाएगा। अब तक पार्टी का दफ्तर 24 अकबर रोड पर था। इस बदलाव की शुरुआत आज यानी बुधवार को हुई, जब कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नए दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित थे।
[इंदिरा गांधी भवन: आधुनिक निर्माण
कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन के नाम से जाना जाएगा। यह इमारत छह मंजिला है और इसकी आधारशिला दिसंबर 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखी थी। पार्टी के मुताबिक, इस इमारत का निर्माण कार्य लगभग डेढ़ दशक तक चला।