तिरूपति बालाजी मंदिर के टिकिट काउंटर में मची भगदड़, 6 की मौत 40 हुए घायल, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने हादसे पे दुख व्यक्त किया….

आंध्रप्रदेश

सत्य का सामना/आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दौरान बुधवार रात के 9.30 के आसपास दर्शन टिकट काउंटर में भगदड़ मच गई । इस हादसे में महिला समेत 6 लोगों की मौत और करीब 40 लोग घायल हो गए है । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है ।

ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश ने बताया की मंदिर दर्शन के लिए 91 टिकिट काउंटर खोले थे, काउंटर के पास करीब 4000 श्रद्धालु जमा थे , उन्हें एक साथ कतार में लगने को कहा लेकिन अफरातफरी मचने की वजह से लोग आपस में एक दूसरे पे चढ़ गए और इससे मौके में ही एक महिला की मौत हो गई।

 

वही सीएम श्री चंद्रबाबू नायडू हादसे पर दुख व्यक्त किया एवं हुए घायलों को उपचार कराने के लिए उच्च अधिकारीयों को निर्देश दिए।

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी एवं पूर्व सीएम जगमोहन रेडी ने हादसे पर दुख जताया…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *