अतुल सुभाष आत्महत्या: बेंगलुरु कोर्ट ने अतुल की पत्नी निकिता समेत परिवार के दो लोगो को दी जमानत….

क्राइम

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने अतुल सुभाष आत्महत्या के मामले में आरोपी उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को जमानत दे दी है। उत्तर प्रदेश के 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के मामले में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया था। निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया, जबकि उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया था। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि इन तीनों को दिसंबर की सुबह गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

 


 अतुल सुभाष का शव नौ दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उसके घर पर फंदे से लटका मिला था। सुभाष ने वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि उनसे अलग रह रही उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने ‘‘झूठे’’ मामलों में फंसाकर और ‘‘लगातार उत्पीड़न कर’’ उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *