सिडनी/सत्य का सामना/ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवे टेस्ट के पहले दिन आज भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, सबसे चौकाने वाली ख़बर यह आई की आज भारत का अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए गए, भारत की टीम में दो बदलाव किए गए रोहित की जगह गिल और आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह दी गई …

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारत की पूरी टीम 185 रन पे आउट हो गई , लगता है नए साल की खुमारी अब तक उतरी नहि है कोई भी बल्लेबाज़ 50 रन के आंकड़े को छू नहीं पाया, यशस्वी स्टंप के गेंद को छेड़ने के चक्कर में आउट हुए तो वही राहुल लूज शॉट खेल कर, विराट कोहली का खराब प्रदर्शन आज भी जारी रहा और स्लिप में स्मिथ को कैच दे बैठे, भारत की ओर से सबसे ज्यादा 40रन ऋषभ पंत ने बनाएं , कंगारुओं को और से सबसे ज्यादा 4 विकेट बोलैंड को मिला, स्टार्क को तीन , कमिंस को 2 और लायन को 1 विकेट मिला, जवाबी पारी खेलने आई मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 9 रन बना लिए है ….
