IND vs AUS 4th टेस्ट: यशस्वी और पंत क्रीज पर मौजूद,चायकाल तक भारत का स्कोर 112/3 मैच ड्रॉ की ओर…

खेल जगत

मेलबर्न /भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। सोमवार को पांचवां और आखिरी दिन का खेल जारी है। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य है।

 

 

पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। तीनों झटके पहले सत्र में ही लगे थे। रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए थे। केएल राहुल खाता नहीं खोल सके थे। आज कम से कम 38 ओवर का खेल और बाकी है और टीम इंडिया को जीत के लिए 228 और रन की दरकार है। यशस्वी जायसवाल 63 रन और ऋषभ पंत 28 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने दूसरे सत्र में संभल कर खेला और विकेट नहीं गिरने दिया। अब भारत इस टेस्ट को ड्रॉ भी कराने की स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने अब तक दो विकेट लिए हैं, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *