इस्लामाबाद/ पाकिस्तान ने अपने पड़ोसी देश अफ़गानिस्तान में एयर स्ट्राइक कर दिया है । यह हवाई हमला अफ़गानिस्तान ने बरमल जिले में किया है, जिसमे महिलाओ और बच्चो समेत 15 लोग मारे गए है मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बड़ सकता है , 24 दिसंबर की रात हुए हमले पाक ने करीब 7 गांवों को निशाना बनाया गया है । हमले को अंजाम पाक जेटफाइटर द्वारा किया गया है ।

पाक अधिकारियो ने एक ट्रेनिग कैंप और कई आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है , स्थानीय सूत्रो के अनुसार यह हमला पाक जेट्स द्वारा किया गया है जिसमें आसपास के गांव पूरी तरह तबाह हो गए है
