horoscope of 24 December: रूके कार्य होंगे पुरे, शेयर मार्केट प्रॉपर्टी में होगा लाभ, आइए सभी जातकों का राशिफल जानें..

राशिफल

सत्य का सामना/24 दिसंबर 2024 मंगलवार : आज का राशिफल

 

मेष

 

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरीपेशा को आज कर्ज लेना पड़ सकता है। माता को पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें।

 

वृषभ

 

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। धन निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। कारोबार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय बना रहेगा, आज प्रमाद न करें।

 

मिथुन

 

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

 

कर्क

 

घर परिवार में धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।

 

सिंह

 

कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

 

कन्या

 

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। पत्नी को शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा।

 

तुला

 

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा।

 

वृश्चिक

 

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

 

धनु

 

आज आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। कारोबार की यात्रा में जल्दबाजी न करें। घर की कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होने से परेशान होंगे।

 

मकर

 

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ

 

कारोबार को लेकर चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश-ख्याति बढ़ेगी। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरीपेशा का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

 

मीन

 

नौकरीपेशा पर वर्कलोड हावी रहेगा। आज चोट व रोग से बचें। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। घर में किसी न्यायपूर्ण बात का विरोध हो सकता है। आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। विवाद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *