आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 4 – सितम्बर- 2025
दिन = गुरुवार
संवत् = 2082
मास = भाद्रपद मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि= द्वादशी तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 01 : 30 से 03 : 00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आज आपको अपनी निजी जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।कुछ योजनाओं में बदलाव करना आवश्यक होगा।यदि आप खुद की जरूरतों को नजरअंदाज करेंगे तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।मुश्किलें कम करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
वृषभ राशि :- आप अपने स्वभाव या आदतों में कुछ बदलाव करना चाहते हैं।सबसे पहले यह समझें कि यह बदलाव क्यों जरूरी लग रहे हैं।जब कारण स्पष्ट होगा तभी आप सही रणनीति बनाकर अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।
मिथुन राशि वालों :- कार्यस्थल और निजी जीवन में हो रहे बदलाव आपको चिंतित कर सकते हैं।लेकिन यही परिवर्तन आपको नई दिशा देने वाले हैं।इन्हें टालने के बजाय अपनाने की कोशिश करें,यह आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
कर्क राशि :- आज गुस्से और नकारात्मक सोच पर काबू रखना होगा।दिन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं और कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।बेहतर यही होगा कि अपनी निजी योजनाओं को जरूरत से ज्यादा साझा न करें।
सिंह राशि :- परिवार की भावनाओं को समझना आज चुनौतीपूर्ण हो सकता है।किसी निर्णय को अपनी इच्छा अनुसार लेना संभव नहीं होगा।घर में नाराजगी का माहौल रह सकता है,धैर्य और प्रयास से आप स्थिति को संतुलित बना पाएंगे।
कन्या राशि :- आज काम का बोझ हल्का हो सकता है।आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है,जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।परिवार के कुछ खास सदस्यों के प्रति लगाव और विश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि :- आज जल्दबाज़ी या भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।कोशिश करें कि बिना पछतावे वाले कार्य करें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
वृश्चिक राशि :- आज करीबी मित्र या परिचित से बहस की स्थिति बन सकती है।याद रखें कि विचारों का मेल न होना हमेशा विरोध का संकेत नहीं होता।कभी-कभी एक ही परिस्थिति को लोग अलग दृष्टिकोण से देखते हैं।
धनु राशि :- आज अपनी ज़िम्मेदारियां दूसरों पर डालने से बचना चाहिए।ऐसा करने से फिलहाल राहत तो मिलेगी,आगे चलकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।आर्थिक मामलों में पारदर्शिता और ईमानदारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
मकर राशि :- आज वही काम करें जिसमें सभी को खुशी मिले।अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।बीच-बीच में ब्रेक लेकर खुद को रिफ्रेश करने से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी।
कुंभ राशि :- आपके जीवन में कोई व्यक्ति मार्गदर्शक के रूप में जुड़ सकता है।इस व्यक्ति के आने से सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।रिश्तों में केवल अपने फायदे की सोच रखना समस्याएं खड़ी कर सकता है।
मीन राशि :- आज कोई बड़ी परेशानी धीरे-धीरे दूर हो सकती है।आपको अपने काम में पूरी निष्ठा और ध्यान रखना होगा।विरोध की स्थिति बन सकती है।हिम्मत न हारें और अपने लक्ष्य पर टिके रहें।
