देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, कल 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ….

मुंबई

मुंबई/ देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनने जा रहे हैं. आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. इस बैठक में चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद कई विधायकों ने उनके नाम का समर्थन किया और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया…

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. इस फैसले ने महाराष्ट्र में पिछले 12 दिनों से चली आ रही खींचतान को खत्म कर दिया है. अब कल (5 दिसंबर) देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे.

 

सीएम के चुनाव को लेकर आज (4 दिसंबर) महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें BJP की तरफ से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *