
राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/ छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम श्री विष्णुदेव साय बैठक में उन्होंने परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए साथ में विभाग द्वारा सृजन किए गए ” बस संगवारी ऐप” को लांच कर पोस्टर का विमोचन किया।

इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सड़को पर “ब्लैक स्पॉट” के सुधार कार्यों में तेजी लाने , नियमित बैठक आयोजित करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों के इलाज के लिए निर्माणधीन ” ट्रामा स्टेबलाइजेंशन यूनिट्स, का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।

एवं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए हेलमेट उपयोग करने तथा सीट बेल्ट के उपयोग व वाहन चलाते समय यातायात नियमों को पालन करने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने आवश्यक निर्देश दिए…..
