राजधानी रायपुर : डीजे में डांस करने का शौक युवक को पड़ा भारी..

खबरें आज की रायपुर राजधानी

राजधानी रायपुर / न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना /राजधानी रायपुर स्थित मोवा बाजार चौक के पास 18 दिसंबर की रात धार्मिक जुलुस के दौरान एक युवक को डीजे में डांस करना महंगा पड़ा। युवकों ने डांस करने के आपत्ति जताई इस दौरान विवाद होने पे युवकों ने उक्त युवक पर चाकू से हमला कर दिया युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक ने दम तोड़ दिया। संदेहियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…..

 

 

Photo : सांकेतिक तस्वीर

18 वर्षीय मृतक दिनेश निषाद  जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है। पुलिस के मुताबिक धार्मिक जुलुस के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था तभी मृतक दिनेश निषाद वहां डांस करने पहुँचे मौजूद युवकों ने आपत्ति जताई और फिर विवाद बढ़ने पे युवकों द्वारा दिनेश के सीने, पेट में चाक़ू मारा गंभीर रूप से घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहाँ शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *