मशहूर फिल्म निर्देशक राकेश रोशन ने ली फिल्म निर्देशन से सन्यास, अब बतौर निर्माता ही करेंगे काम…

फ़िल्म जगत

मुंबई/सत्य का सामना /राकेशरोशन ने फिल्म डायरेक्शन से रिटायरमेंट ले ली है. अब वह बतौर फिल्म प्रोड्यूसर ही फिल्मे करेंगे. वहीं, राकेश रोशन अपने बेटे ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को डायरेक्ट नहीं बल्कि प्रोड्यूस करेंगे. बता दें, हाल ही में राकेश रोशन की कल्ट क्लासिक फिल्म करण-अर्जुन 29 साल बाद री-रिलीज हुई है. फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर धमाल कर रही है और अब उन्होंने डायरेक्शन से रिटायरमेंट अनाउंसमेंट कर दिया है….

 

 

एक फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के रूप में, उनके काम में एक्शन ड्रामा खुदगर्ज (1987), रिवेंज ड्रामा थ्रिलर खून भरी मांग (1988), एक्शन कॉमेडी किशन कन्हैया (1990), मेलोड्रामैटिक थ्रिलर करण अर्जुन (1995), म्यूजिकल रोमांटिक थ्रिलर कहो ना… प्यार है (2000), जिसमें उनके बेटे ऋतिक रोशन की पहली फिल्म थी जिसमे बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे। साइंस फिक्शन फिल्म कोई… मिल गया (2003) और इसके सीक्वल, सुपरहीरो कृष फिल्म सीरीज (2006-13) शामिल हैं। उनके द्वारा निर्देशित सभी फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रही हैं। उन्होंने कहो ना… प्यार है और कोई… मिल गया के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *