राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित हुआ , प्रतिभावान खिलाड़ी पुरुस्कृत किए गए , केंद्रीय मंत्री एवं कैबिनेट मंत्रीमंडल विशेष रूप से रहे मौजूद…

रायपुर राजधानी

राजधानी रायपुर/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें 2021 -22 एवं 2023-24 के 97 खिलाडियों को 76 लाख रुपए और पदक विजेता 502 खिलाड़ियों को 60.33 लाख रुपए सहित 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए की राशि वितरित की गई ।

सीएम साय ने कहा कि 5 साल बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और पुरुस्कार पाने की खुशी खिलाड़ियों में अलग से दिखाई दे रही है ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू , विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह , कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयालदास बघेल,सांसद बृजमोहन अग्रवाल,  मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे ….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *