रायपुर राजधानी/सत्य का सामना/ पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने मित्रो एवम कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ” द साबरमती रिर्पोट” देखी श्री अग्रवाल ने कहा की यह फिल्म 27 फरवरी गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती हादसे के सच बयां करती है साथ ही तात्कालिक सामाजिक और राजनीतिक गठजोड़ को उजागर करती है उन्होनें फिल्म के निर्देशक धीरज सरना और उनकी पूरी टीम को बधाई देते जनता से यह अपील की है इस फिल्म को अवश्य देखें जिससे वो अतीत में हुए त्रासदी से सीख ले और भविष्य में एक बेहतर समाज के निर्माण में भागीदार बनें..

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहु , रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी श्री सुनिल सोनी एवं अनेक भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए ….


