
रायपुर राजधानी/सत्य का सामना/ रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहु द्वारा माना मंडल के अंर्तगत जोन क्रमांक 10 रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50 एवं राम मंदिर के पास 1 करोड़ 98 लाख 76हजार राशि के नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया वही ग्रामीण मंडल के अंर्तगत बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 के विकास नगर, देव नगर, महात्मा गांधी नगर देवपुरी क्षेत्र में 42 लाख 99 हजार के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया ।

इस अवसर पर श्री मैकमिलन साहु, रविन्द्र ठाकुर, जितेंद्र धुरंधर एवं हरिओम साहु समेत सैकड़ो भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए….
