navratri 2024: इस साल के शारदेय नवरात्रि की डेट, तिथि, एवं घटस्थापना मुहूर्त जाने…

धर्म

चैत्र के बाद अश्विन माह में देवी दुर्गा का पर्व शारदीय नवरात्रि मनाया जाता है. इन 9 दिनों में माता ने असुरराज महिषासुर से वध कर उसका संहार किया था. आइए जानते हैं इस साल 2024 में शारदीय नवरात्रि की डेट, तिथि, घटस्थापना मुहूर्त…

 

 

 

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी. इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 दशहरा पर होगा. शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण नवरात्रि है. इसमें 9 दिन तक पंडालों में देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है. गरबा, जगराता, दुर्गा पूजा कई धार्मिक अनुष्ठान होते हैं.

 

 

 

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर 2024 को प्रात: 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 4 अक्टूबर 2024 को प्रात: 02 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी.

 

 

 

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06.15 – सुबह 07.22 (अवधि – 1 घंटा 6 मिनट)

 

कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.46 – दोपहर 12.33 (अवधि – 47 मिनट)

 

कन्या लग्न प्रारम्भ – 3 अक्टूबर 2024, सुबह 06:15

 

कन्या लग्न समाप्त – 3 अक्टूबर 2024, सुबह 07:22

 

 

 

 

 

 

3 अक्टूबर 2024 (प्रतिपदा): घटस्थापना, मां शैलपुत्री

 

4 अक्टूबर 2024 (द्वितीया) : मां ब्रह्मचारिणी

 

5 अक्टूबर 2024 (तृतीया) : मां चन्द्रघण्टा

 

6 अक्टूबर 2024 तृतीया

 

7 अक्टूबर 2024 (चतुर्थी) : मां कूष्माण्डा

 

8 अक्टूबर 2024 (पंचमी) : मां स्कंदमाता

 

9 अक्टूबर 2024 (षष्ठी) : मां कात्यायनी

 

10 अक्टूबर 2024 (सप्तमी) : मां कालरात्रि

 

11 अक्टूबर 2024 (अष्टमी) : महाष्टमी, मां महागौरी, कन्या पूजा

 

12 अक्टूबर 2024 (नवमी) : महानवमी, मां सिद्धिदात्री, विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण

 

शारदीय नवरात्रि महत्व

 

 

नवरात्रि का त्योहार शारदीय नवरात्रि का त्योहार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाता है. शारदीय नवरात्रि चन्द्र मास आश्विन में शरद ऋतु के समय आती है.

 

 

शरद ऋतु में आने के कारण इन्हें शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. पौराणिक मान्यता अनुसार देवी दुर्गा ने संसार के कल्याण के खातिर शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में महिषासुर से युद्ध किया था और विजयादशमी पर उसका वध कर भक्तों की रक्षा की थी.

 

 

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा, व्रत करने वालों को कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ता.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *