स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाल, केजीएफ 2 के लाइफटाइम हिंदी वर्जन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे, कमाए 442 करोड़…

फ़िल्म जगत

मुंबई/सत्य का सामना/ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनित फिल्म ‘स्त्री 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है और यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन ओपनर फिल्म भी बन चुकी है। पहले वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद भी फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आई और ‘स्त्री 2’ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘स्त्री 2’ ने बॉलीवुड के इतिहास में दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन (93 करोड़ नेट) दर्ज कर लिया है।

बच्चों के पेपर चल रहे होते है तब आमतौर पर फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आती है, लेकिन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अपने 13वें दिन दोहरे अंकों में कलेक्शन किया, जिससे यह साबित होता है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ की स्क्रिप्ट और फिल्म में कलाकारों के अभिनय में वाकई काफी दम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार के कलेक्शन के साथ, फिल्म ने मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ’ (KGF 2) के (435 करोड़ नेट) के लाइफटाइम हिंदी वर्जन कलेक्शन को पछाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक, ‘स्त्री 2’ ने भारत में 442 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया है, अब सभी की निगाहें इसके लाइफटाइम बिजनेस पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *