pak-vs-ban-1st-test-pakistan-lost-to-bangladesh-shan-masood-team-by-10-wickets-rawalpindi-test_df1ad0d30c3593e48f11dee9fafc47e8.jpeg

cricket Live: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा, दूसरा और आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से खेला जाएगा..

खेल जगत

 

रावलपिंडी/बांग्लादेश ने रावलपिंडी में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। मुशफिकुर रहीम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।

pak-vs-ban-1st-test-pakistan-lost-to-bangladesh-shan-masood-team-by-10-wickets-rawalpindi-test_df1ad0d30c3593e48f11dee9fafc47e8.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *