अहमदाबाद: सत्य का सामना/ टीम की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे. मोहम्मद शमी ने भी जिसकी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रधानमंत्री के गले लगकर काफी इमोशनल हो गए. शमी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मुझे समर्थन करने के लिए सभी भारतीय फैन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम का आभारी हूं जिन्होंने विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाया. हम वापसी करेंगे.