शिवराज सिंह चौहान हो सकते है बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष , विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख के रिकॉर्ड मतों से जीते है शिवराज सिंह चौहान..

राजनीति

 

भोपाल। सत्य का सामना/सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को दिल्ली (Delhi) बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह को BJP का नेशनल प्रेसिडेंट बनाया जा सकता है।

8 लाख से अधिक वोटों से जीता चुनाव

विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह ने भारी बहुमत से जीत हासिल की हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के भानुप्रताप शर्मा को 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से मात दी। शिवराज को कुल 11 लाख 16 हजार 460 मत मिले हैं

पीएम मोदी ने कही थी ये बात
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक सभा में शिवराज सिंह की आने वाली भूमिका की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि शिवराज जब संसद गए थे, तब मैं पार्टी महासचिव के रूप में साथ काम कर रहा था। अब मैं उन्हें एक बार फिर अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता हूं।

सत्ता-संगठन दोनों का ही अनुभव

शिवराज सिंह को सत्ता और संगठन दोनों का ही अच्छा खासा अनुभव है। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के पास है। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी शिवराज की लाड़ली बहना योजना मास्टर स्ट्रोक साबित हुई। जिसके चलते बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो सकी।

 

शिवराज सिंह चौहान की संघ से काफी नजदीकी रही है। 1972 में 13 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए। हालांकि इसके बाद अधिकांश समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दायित्वों के निर्वहन करने में निकला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द कर सकती है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए जल्द नहीं टीम को उतारा जा सकता है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *