सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸
🔅दिनांक =06-जून-2024
🔅दिन = गुरुवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = ज्येष्ठ मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= आमावस्या तिथि आज शाम 06:07 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- किसी पुराने प्रोजेक्ट में लगाया गया पैसा आज डूब सकता है।सावधान रहें और जितना हो सके दूसरों से पैसे का लेन-देन करने से बचें।परिवार में किसी की तबीयत खराब होने से तनाव और अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे।जीवनसाथी से भी मनमुटाव होने की संभावना है, धैर्य रखें।
वृषभ राशि :- आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभवना है।आप नया घर या फ्लैट भी आज खरीद सकते हैं,वही आपको ससुराल पक्ष से भी कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है।
मिथुन राशि :- दिन उम्मीद से बेहतर साबित होने वाला है।आप बिज़नेस का विस्तार करेंगे,प्राइवेट नौकरी वाले जातको को आज प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।बिना वजह दूसरों से विवाद में पड़ने से बचना आपके लिए हितकर रहेगा।
कर्क राशि :- पुरानी साझेदारी में किए गए कामों के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।आप किसी मित्र के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं।अविवाहित युवाओं के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला और सामान्य रहने वाला है।
सिंह राशि :- काम के सिलसिले में आपको लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।परिवार में कोई नया वाहन या लग्जरी आइटम खरीदा जा सकता है।पैसों को लेकर लापरवाही न बरतें,बल्कि जितना हो सके पैसे को संभालकर रखें।
कन्या राशि :- कर्ज के रूप में दिया गया पैसा आज वापस मिल सकता है।माता-पिता के आशीर्वाद से सारे बिगड़े हुए काम भी बनेंगे।अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं।प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है,आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आय के नए स्रोत बनेंगे,उसी अनुपात में खर्च भी बढ़ेंगे।परिवार को पर्याप्त समय न दे पाने के कारण परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे।अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए हर तरह से अनुकूल होता जा रहा है।आप जो भी करना चाहते हैं,जो भी सपने पूरे करना चाहते हैं,उन्हें आज पूरा कर सकते हैं।परिवार में कोई बड़ा आयोजन संभव है।आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रहने वाला है।आप जहां भी प्रयास करेंगे,आपको असफलता मिल सकती है।दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट बनी रहेगी।लेकिन निराश न हों,धैर्य रखें और प्रयास करते रहें,आपको सफलता जरूर मिलेगी।
मकर राशि :- आज आपको करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।ऑफिस में सहकर्मियों या बॉस से झगड़ा होने की भी संभावना है।जहां तक हो सके दूसरों से उलझने से बचें।कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है,जिससे आपको अपने जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।बेवजह पैसे खर्च होने के भी योग हैं।
कुम्भ राशि :- राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन जबरदस्त उथल-पुथल वाला रहेगा।दिनभर भागदौड़ और चिंता बनी रहेगी।कारोबारियों को भी आज नुकसान उठाना पड़ सकता है,लेकिन निराश न हों,आज किए गए प्रयास भविष्य में आपको लाभ और मदद देंगे।
मीन राशि :- किसी योजना को लेकर घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा,जिससे आपकी किस्मत बदलेगी।परिवार में कोई बड़ा शुभ कार्य भी संभव है।जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा।अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह दिन आपके सपने पूरे होने का है।
