दिल्ली/सत्य का सामना/ श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना ने महेंद्र सिंह धोनी को पिता के समान बताते हुए उनसे एक सीजन और खेलने का आग्रह किया है. पथिराना और धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं. इस युवा तेज गेंदबाज को धोनी से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है जिससे पथिराना बहुत खुश हैं. बेबी मलिंगा के नाम से विख्यात पथिराना का कहना है कि माही भाई की छोटी छोटी सलाह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं. इस 21 साल के गेंदबाज ने 2022 में आईपीएल में पदार्पण किया था और तब से वह सीएसके की तेजी गेंदबाजी इकाई के प्रमुख स्तंभ हैं. उनके शानदार प्रदर्शन पिछले सत्र में सीएसके को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिले मार्गदर्शन पर मथीषा पथिराना ने कहा, ‘मेरे पिता के बाद, मेरे क्रिकेट जीवन में ज्यादातर वही (एमएसडी) पिता जैसी भूमिका निभाते हैं. वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं और मुझे कुछ मार्गदर्शन देते रहते हैं. यह ऐसा ही है जैसे मेरे पिता घर में करते हैं.’उन्होंने सीएसके के यूट्यूब चैनल पर ‘लायंस अप क्लोज’ कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह मुझसे जितनी बातें साझा करते है उतना काफी है. वह मैदान के अंदर या बाहर बहुत ज्यादा बात नहीं करते है लेकिन मुझे छोटी-छोटी बातें बताते रहते हैं. इससे बहुत फर्क पड़ता है और इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ता है…….
