Horoscope of 29 अप्रैल: कन्या राशि के जातक को व्यापार में उन्नति के प्रस्ताव मिलेंगे कार्यक्षेत्र में उन्नति की प्रबल संभावना, वही धनु राशि के जातक को अनजाने से हुए गलती से नुकसान की संभावना श्रेष्ठजनों से मुलाकात होगी …

धर्म

सत्य का सामना /आज का पंचाग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक =29-अप्रैल-2024
🔅दिन = सोमवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = वैशाख मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= पंचमी तिथि आज सुबह 7:57 तक उसके बाद षष्टि तिथि रहेगी

आज का राहूकाल:- सुबह 07:30 से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

मेष राशि :- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है।कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे।वाहन क्रय करने का मन होगा।नए संबंध बनेंगे।

वृषभ राशि :- आज विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें।आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं।व्यर्थ विवादों से दूर रहें।लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है।नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि :- आज के दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी।दिनचर्या प्रभावित होगी।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन अनुकूल है।परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है।समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे।यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

सिंह राशि :- संतों के दर्शन होंगे।प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा।आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें।आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

कन्या राशि :- समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें।संतान के कार्यो से चिंतित रहेंगे।व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं।कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला राशि :- आपके कार्यो से समाज में आपकी प्रशंसा होगी।जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी।यश,उत्साह बढ़ेगा।जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।प्रेम प्रसंग में न उलझें।

वृश्चिक राशि :- रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है।आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रूका पैसा मिलेगा।सुख-समृद्धि बढ़ेगी।बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।मेहमानो का आगमन होगा।

धनु राशि :- अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा।व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है।नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।श्रेष्ठजनों से मेल होगा।परिवार की उलझन खत्म होगी।

मकर राशि :- अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं।नौकरी में कार्य का विस्तार होगा।शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं।रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।विरोधियो से सावधान रहें।

कुंभ राशि :- परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें।आर्थिक लाभ होगा। अपनों के महत्व को भूलें नहीं,किस व्यक्ति से क्या बात करनी है,विशेष ध्यान रखें।व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

मीन राशि :- समय पर काम करना सीखें।अपने विचारों पर नियंत्रण रखें,जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।धर्म में रूचि बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *