Horoscope of 19 march: कुंभ राशि के जातक का दिन आज रचनात्मक कार्यों में बीतेगा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की उम्मीद,वही मकर राशि के जातक का दिन आनंदमय बीतने की उम्मीद घर में मेहमानों के आने की संभावना…

धर्म

सत्य का सामना/ आज का और राशिफल और पंचाग
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक =19-मार्च-2024
🔅दिन = सोमंगलवारमवार
🔅संवत् = 2080
🔅मास = फाल्गुन मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= दशमी तिथि आज रात्रि 12:22 तक रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

मेष राशि :- आज के दिन करियर में आ रही परेशानियों में सुधार आने की संभावना है।व्यापार की किसी नई कार्ययोजना में मन लग सकता है।किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से लोगों को हैरानी हो सकती है।स्वास्थय थोड़ा हल्का रह सकता है।

वृषभ राशि :- आज के दिन व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं बन सकती है।किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरा से कोई बात बन सकती है।आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।परिजनों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है।जोखिम भरे काम में हाथ डालने से समस्या हो सकती है।स्वास्थय बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि :- आज के दिन धैर्य से काम लेने से लाभ होने की संभावना है।व्यापार में बन रही योजनाओं से आर्थिक लाभ के योग बन रहे है।आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ने की उम्मीद है।रोजगार की तलाश कर रहे जातकों का इंतजार खत्म होगा।धार्मिक कामों में मन लगेगा।पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि :- आज के दिन व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें,अन्यथा नुकसान हो सकता है।अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखने से लाभ होगा।अविवाहित जातकों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।नौकरी में अधिकारियों की बातें नजरअंदाज करने से नुकसान हो सकता है।स्वास्थय सही रहेगा।

सिंह राशि :- आज के दिन दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज करें,अन्यथा स्वास्थय बिगड़ सकता है।संपत्ति से जुड़े विवाद में जीत मिल सकती है।साझेदारी के व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बन रहे है।मित्रों के साथ समय निकलेगा।मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है,जिससे परेशान रहेंगे।पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए आज कोई नया आवेदन कर सकते है।मां के स्वास्थय को लेकर चिंता रह सकती है।व्यापार ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रह सकता है।महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।शैक्षणिक गतिविधियों में व्यस्त रहने की उम्मीद है।अध्ययन में अध्यात्म के प्रति झुकाव रह सकता है।एक लक्ष्य बनाकर चलने का जीवन में सबसे बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।व्यवसाय के लिए अच्छा समय है,लापरवाही से नुकसान हो सकता है।परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।धन लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।किसी भी व्यक्ति की गलत बात में उसका साथ देना भारी पड़ेगा।

धनु राशि :- आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने की संभावना है।जन कल्याण के कार्यों में मन लगा रहेगा।दूसरो के कामों के साथ अपने काम पर भी ध्यान देवें।आज किसी जरुरी मुद्दें पर समस्या में फंस सकते है।सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आनंदमयी बीतने की पूरी संभावना है।सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में धन खर्च सम्भव है।घर-परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है।व्यवसाय में भाइयों के सहयोग से मुसीबत से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सा परेशान रह सकते है।

कुंभ राशि :- आज का दिन रचनात्मक कार्य में निकलने की उम्मीद है।कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है।आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।करीबी परिजनों की नाराजगी भी दूर होगी।किसी काम के लिए सोच-विचार कर ही आगे बढ़े,अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है।

मीन राशि :- आज के दिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में निकलेगा।कानूनी मामलों में धैर्य बनाकर चलने से ही कार्य पूरे होंगे।आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा।धन उधार लेने से बचें।विदेशों में रह रहे परिजनों से मुलाक़ात हो सकती है।जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

आपका दिन मंगलमय हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *