आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक =28-अप्रैल-2024
दिन = रविवार
संवत् = 2081
मास = वैशाख मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= चतुर्थी तिथि आज सुबह 8:22 तक उसके बाद पंचमी तिथि रहेगी
आज का राहूकाल:- शाम 04:30 से 06 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आज किसी से भी विवाद न करें।अपने अधिकारो का दुरुपयोग न करें।इस समय यात्रा लाभकारी रहेगी।आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।निवेश आदि सफल रहेगा।कुबुद्धि से हानि संभव है।
वृषभ राशि :- आज आप प्रोफेशन में परिवर्तन चाहेंगे।इससे पढ़ाई में रूचि की कमी भी रहेगी।पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे।उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे,व्यय में वृद्धि होगी।तनाव और चिंता हावी होंगे।आज जोखिम न उठाएं।
मिथुन राशि :- आज व्यवसाय को लेकर यात्रा करेंगे।प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेगे।घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।अस्वस्थता रहेगी।बकाया वसूली होगी।यात्रा लाभकारी रहेगी।
कर्क राशि :- रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती।परिवार में पूछपरख कम होगी।पिता के साथ आजकल अच्छी घुलमिल रही है।कार्यप्रणाली में सुधार होगा।भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा।मेहनत अधिक होगी।
सिंह राशि :- आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है।नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें।किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है।धर्म-कर्म में रूचि रहेगी, निवेश शुभ रहेगा।राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें।विवाद न करें।
कन्या राशि :- आज दिन की शुरुआत में आप पर आलस्य हावी रहेगा।संतों का सानिध्य मिलेगा।वाहन,मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।विवाद से बचें,अति आत्मविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।
तुला राशि :- किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है।वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी,गृहस्थ सुख मिलेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।कार्य में बाधा संभव है।मकान बदलने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :- अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं।संभल जाएं,संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे।कार्यस्थल में उन्नति होगी।निवेश आदि लाभदायक रहेंगे।थकान होगी।
धनु राशि :- समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।अनाज में निवेश शुभ रहेगा।सोच विचार कर व्यापार करें,अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
मकर राशि :- आपके हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे।नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है।माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी।आपसी विवाद न करें।शुभ समाचार मिल सकता है।नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कुंभ राशि :- कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा।आपकी गलती के कारण बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं।बातचीत से काम बन जाएंगे।कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।धनलाभ होगा,किसी चीज से डरे हुए हैं।
मीन राशि :- बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए।पुराने मित्र,संबंधी से मुलाकात आज संभव है।मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मसम्मान बढ़ेगा।