आईपीएल 2024/सत्य का सामना / आईपीएल 2024 में इस बार कमाल धमाल हो रहा है कल के मैच में जिस तरह पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है वो अपने आप में एक इतिहास है यह पहली बार है की टी 20 के इतिहास में इतने बड़े रन का सफलतापूर्वक चेस किया गया है आज से कुछ साल पहले और पिछले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भी पूरी टीम 50 ओवर खेल के 260 ओर 300 रन बनाती है लेकिन टी 20 खेल इस अजब गजब खेल पूरा इतिहास ही रच डाला …..
टॉस जीत के पंजाब ने केकेआर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया जिसमे साल्ट और सुनील नारायण ने तूफानी पारी खेली साल्ट में कहा 75 रन बनाए वही नारायण ने 71 रन की तूफानी पारी खेली दोनो को स्ट्राइक रेट 200 के ऊपर था केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान में 261 रन का विशाल स्कोर बना बैठी ऐसा लग रहा था स्कोर को चेस करना असम्भव है लेकिन टाटा आईपीएल में इस बार कुछ भी असंभव नहीं है गुरु ….
जबावी पारी खेलनी आई पंजाब
ओपनर इंपैक्ट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ओर जॉनी बेयरस्टो को आज कुछ और ही मंजूर था दोनो में 6 ओवर आते आते ही 93 रन कूट दिए रन आउट होने से पहले प्रभसिमरन ने 270 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में 54 रन कूट दिए जिसमे चार चौके और पांच छक्के शामिल थे उसके बाद रायली रुसो उन्होंने कुछ हाथ दिखाए लेकिन नारायण की गेंद पे out होके चलते बने उसके बाद जो आए वो इतिहास है छत्तीसगढ़ के माटी के लाल शशांक सिंह ने अपने बल्लेबाज़ी से पंजाब को 1 ओवर शेष रहते ही जीत दिलवा दी …..उन्होंने 242 के स्ट्राइक रेट 28 गेंद पे 68 रन बनाए जिसमे आठ छक्के और 2 चौके शामिल थे …. जानी बेयरस्टो ने भी अपना शानदार शतक जमाया उन्होंने 48 गेंद पर 108 रन बनाए जिसमे आठ चौके और 9 छक्के शामिल थे …
