Horoscope of 26 अप्रैल: मेष राशि के जातक जो विद्यार्थी वर्ग है आज उन्हे सफ़लता मिलेगी, वही सिंह राशि के जातक जिनके लंबित कार्य है आज पूरे होंगे , धार्मिक यात्रा का योग बनेगा..

धर्म

आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

दिनांक =26-अप्रैल-2024
दिन = शुक्रवार
संवत् = 2081
मास = वैशाख मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= द्वितीय तिथि आज सुबह 7:46 तक उसके बाद तृतीय तिथि रहेगी

आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

मेष राशि :- आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी,परिवार में नया सदस्य प्रवेश होगा।परिजनों से संबंध सुधरेंगे, दिन महत्वपूर्ण रहेगा।आलस्य त्यागें और अपना निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृषभ राशि :- आज सतर्क रहें।हर किसी की बातों में आना बंद करें।अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा।वाहन सुख मिलेगा,कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मिथुन राशि :- परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी।संतान के कार्य चिंता और तनाव बढ़ा सकते हैं।जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी।कार्यसिद्धि से पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे।

कर्क राशि :- आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे।मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा।मन प्रसन्न रहेगा।परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।आज शत्रु भय रहेगा।

सिंह राशि :- लंबित कार्य पूरे होंगे।स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी।शरीर कष्ट बना रहेगा।धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि :- सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा।संतान के कटु वाक्य से दुखी होंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा,कलह से बचें।आज झंझटों में न पड़ें।

तुला राशि :- शुक्रवार को कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है।आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।नौकरी मनोनुकूल रहेंगी।शारीरिक कष्ट संभव है।

वृश्चिक राशि :- माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी।कोर्ट और कचहरी में प्रतिकूलता ‍मिलेगी।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी।व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा।विदेश जाने के योग हैं।

धनु राशि :- आज धर्म लाभ मिलेगा।व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी।धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे।निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

मकर राशि :- आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे।समय ने बहुत कुछ सिखा दिया,कौन अपना कौन पराया,सही होते भी आप को कीमत चुकानी होगी।अपने इष्ट पर भरोसा रखें,नेकी का रास्ता न छोड़ें।

कुंभ राशि :- आपके इष्ट बल को मजबूत करें,मेहनत करें,दूसरों पर विश्वास न करें।शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि :- आप जो कहते हैं,वह करते नहीं,अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें।व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा।संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *