Horoscope of 15 Feburary: मिथुन राशि के जातक को अपने क्रोध को नियंत्रित करना होगा अन्यथा हानि को संभावना है , वही मकर राशि के जातक के उन्नति से शत्रु पक्ष कष्ट में रहेंगे…

धर्म

 

आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक =15-फरवरी-2024
🔅दिन = गुरुवार
🔅संवत् = 2080
🔅मास = माघ मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= षष्ठी तिथि आज सुबह 10:13 तक रहेगी

*आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें*
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

मेष राशि :- निजी जीवन में भय,पीड़ा,चिंता और तनाव से व्यथित करेंगे।कारोबार में लाभ होगा।बेरोजगारी दूर हो सकती है।निवेश-नौकरी लाभ देंगे।

वृषभ राशि :- बहनों से विवाद होगा।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।कार्य सिद्धि होगी।निवेश आदि लाभ देंगे।

मिथुन राशि :- आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद होगा और काम बिगड़ सकता है।दु:खद समाचार मिल सकता है।जोखिम-जमानत के कार्य टालें।आज हानि हो सकती है।

कर्क राशि :- कार्य की पूर्णता उत्साह और प्रसन्नता की वृद्धि करेगी।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह राशि :- संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।कार्य सिद्धि से आत्मसम्मान बढ़ेगा।व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें।आज जोखिम न लें।

कन्या राशि :- अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।रोजगार मिल सकता है।निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि :- कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी।बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है।परिजनों के साथ यात्रा हो सकती हे।व्यय वृद्धि होगी।आज दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृश्चिक राशि :- कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।बकाया वसूली होगी।रूके कार्यों में गति आएगी।यात्रा मनोनुकूल रहेगी।संतान की चिंता रहेगी।

धनु राशि :- समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता अपनी बारी का इंतजार करें।सब्र का फल मीठा होता है।कार्यपद्धति में सुधार होगा।नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।अस्वस्थता रह सकती है।आज विवाद न करें।

मकर राशि :- आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे।तंत्र-मंत्र में रूचि बढ़ेगी।चिंता और तनाव रहेंगे।कार्यों में गति आएगी।आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि :- पिता के व्यवहार से दुखी और नाराज रहेंगे।तनाव और पीड़ा सम्भव हे।चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।

मीन राशि :- यात्रा लाभकारी रहेगी।गृहस्‍थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।चोरी आदि से हान‍ि संभव है,आज जोखिम न ले..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *