रायपुर: सत्य का सामना/सीएम विष्णुदेव साय जी ने अपने कैबिनेट का विस्तार करते हुए अपने 9 मंत्रियों का गठन कर दिया है जिसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा को मंत्री पद का शपथ दिलवाया गया है है वही साय कैबिनेट में एक मंत्री पद को छोड़ा गया है उसकी घोषणा भी जल्द की जायेगी….

वही दुसरी ओर रायपुर ग्रामीण की जनता ने मोतीलाल साहू को मंत्री बनवाने के लिए एक मुहिम छेड़ दी है जिसमें फेसबुक, व्हाट्सप, इंस्टाग्राम, ट्विटर में मोतीलाल साहू जी के नाम से चलाया जा रहा है ..
गौरतलब है कि मोतीलाल साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा को 35700 वोटो से हराया है रायपुर ग्रामीण विधानसभा पिछले 10 सालो से कांग्रेस की गड़ रही है पीएम मोदी जी को गारंटी और कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और मोतीलाल साहू जी का सरल, सहज, व्यवहार जनता के दिलो में घर कर गई… वही दूसरी ओर मोतीलाल जी तेलीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है …अब यह देखना होगा कि केंद्रीय नेतृत्व और साय कैबिनेट क्या फैसला करती है ….?
