पसमांदा मुस्लिम समाज द्वारा किया गया आरएसएस के पथ संचलन का इतेहासिक स्वागत

रायपुर

रायपुर: सत्य का सामना /राष्ट्रनिर्माणमे विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा दिनांक 27नवंबर को बाल स्वयं सेवकों का पथ संचलन हुआ जिसका जगह जगह पर विभिन्न धार्मिक सामाज एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया गया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित बाल स्वयं सेवकों के पथ संचलन का छत्तीसगढ़ मुस्लिम पसमांदा समाज द्वारा गिरी चौक पर प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा जी के नेतृत्व मे पुष्प वर्षा करराष्ट्रभक्त बाल स्वयं सेवकों का तहे दिल से इस्तक़बाल किया गया..

 

उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ मुस्लिम पसमांदा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा संरक्षक डॉ सलीम राज, युनुस कुरैशी ने संयुक्त बयान मे कहा की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 1925 से निरंतर राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य करता आ रहा है यह संगठन समाज के सभी वर्गों के बीच कार्य करते हुए राष्ट्रवाद और राष्ट्रनिर्माण के कार्य कर रहा है देश के विभिन्न धार्मिक सामाजिक व्यावसायिक संगठनों के बीच जा कर कार्य करते हुए प्रखर राष्ट्रवाद और राष्ट्र के नव निर्माण मे योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहा हैै…

.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बाल्य कल से जुड़ने का स्वयं सेवक जीवन मे राष्ट्रवाद के जीवन मूल्यों के महत्त्व को समझने के साथ ही अनुसाशन के साथ ही दुसरो पर निर्भरता को छोड़ स्वयं के ऊपर निर्भर होकर अनुशासन के साथ जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है यहां जुड़ने वाला स्वयं सेवक जंहा प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक विचारक होने के साथ ही अनुशासित जीवन शैली के बल स्वयं सफल जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के नवनिर्माण मे अपना अमूल्य योगदान देने योग्य बनता है।

उन्होंने आगे कहा की इन नन्हे बाल स्वयं सेवकों मे राष्ट्रवादी विचारों का बीजारोपण होते देखना और अनुशासन के साथ जीवन मे आगे बढ़ने प्रेरित होता देखना अत्यंत सुखद अनुभव है मुझे पूरा विश्वास है की ये सभी बाल स्वयं सेवक जीवन मे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के साथ ही राष्ट्र के नवनिर्माण मे भी अपना अमूल्य योगदान देने मे सक्षम बनेगेे…

.
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ मुस्लिम पसमांदा समाज के अध्यक्ष रिजवान पटवा संरक्षक डॉ सलीम राज महामंत्री यूनुस कुरैशी मोनिश राजा फिरोज मेहमान गुलाम मुस्तफा लड्डन इंतखा हैदरी एहतेशाम हुसैन मीसम राजा जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू उपाध्यक्ष रिखीराम श्रीवास मुन्ना शर्मा चंद्रशेखर शर्मा अनिल सहित बड़ी संख्या मे समाज के गणमान्य नागरिकगाण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *