*आज का पंचांग और राशिफल*
🔸➖🔸➖🔸➖🔸
*🔅दिनांक = 02–नवम्बर-2023*
*🔅दिन = गुरुवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = कार्तिक मास*
*🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष*
*🔅तिथि= पंचमी तिथि आज रात्रि 09:52 तक रहेगी*
*आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें*
मेष राशि:– मन में किसी न किसी बात को लेकर के आज सोच-विचार चलता रहेगा तथा आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता बनी रहेगी । आपके कारण आज परिवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है । आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।
वृषभ राशि:– परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी देखने को मिल सकती है तथा परिवार के सदस्यों के साथ विचारो में आज मतभेद देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि:– आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
कर्क राशि:– आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
सिंह राशि:– आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी कारण आज आपका दूसरो से व्यर्थ में मन-मुटाव हो सकता है तथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर के आज आप चिंतित हो सकते है ।
कन्या राशि:– आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।
तुला राशि:– आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि:– परिवार के सदस्यों से लेकर के आज मतभेद पैदा हो सकते है । कार्य क्षेत्र में आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा परिवार से मिलने वाले सुखों में आज आपको कमी देखने को मिलेगी ।
धनु राशि:– आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
मकर राशि:– आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें
कुम्भ राशि:– आपके कार्य क्षेत्र में आज हालात अच्छे नहीं रहेंगे । किसी के साथ मन-मुटाव के कारण आप बिना वजह परेशान रहेंगे । आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते है । आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा ।
मीन राशि:– आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है
