रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव से पहले कांग्रेस नेता चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। रविवार की सुबह से ही प्रदेश में हल्ला मचा हुआ है, कि कांग्रेस नेता चिंतामणि बीजेपी ज्वाइंन करेंगे।
हालांकि कांग्रेस और बीजेपी पार्टी की तरफ से अब तक इस बात पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं है। चिंतामणि महाराज की चर्चा से राजनैतिक गलियारा गर्म है। बीजेपी के नेताओं ने जहां सरगर्मी तेज कर दी है। वहीं कांग्रेस नेता भी चिंतामणि महाराज के करीबियों से संपर्क करके उन्हें मनाने में लगे हुए है।
इस वजह से चर्चा बीजेपी में जाने का हल्ला
आपको बता दे, कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव से पहले सामरी विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में विधायक चिंतामणि महाराज ने साफ-साफ कहा है कि अगर पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो क्षेत्र की जनता चुनाव का बहिष्कार करेगी।
हालांकि इसके मायने ये भी सामने आए, कि पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वो दूसरी पार्टी को ज्वाइंन कर सकते है। इस घटना से पहले भी सामरी विधायक चिंतामणि महाराज की संगठन से पहले भी दूरी की खबरें आती रही हैं। इसके बाद पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे और नाराज हो गए। अब रविवार की सुबह उठी हवा ने कांग्रेस नेताओं की परेशानी
