horoscope of 20 October: क्या कहती है ग्रहों की चाल,कैसा होगा दिन आइए जाने

धर्म

*अपने भवन,ऑफिस,शोरूम, होटल आदि को बिना तोड़ फोड़ के वास्तु दोष निवारण के लिए संपर्क करे

*आज का पंचांग और राशिफल*
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक = 20–अक्टूबर-2023*
*🔅दिन = शुक्रवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = आश्विन मास*
*🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष*
*🔅तिथि= षष्ठी तिथि आज रात्रि 11:25 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- दोपहर 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें*
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸

मेष राशि :- आज आपको अपने परिवार के किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।लंबे समय से अटके कार्यों में आने वाले विघ्‍नों से म‍िलेगा छुटकारा।आज आपकी यात्रा भी मनोरंजक रह सकती है।विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी।व्यापार सामान्‍य से बेहतर रहेगा।आज लाभ के अनेक अवसर हाथ आएंगे। परिवार में शांत‍ि बनी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज जल्दबाजी में कोई काम न करें।सेहत संबंधी चली आ रही परेशानी का आज निदान हो सकता है।परिवार में किसी सदस्‍य से अनबन हो सकती है।विवाद को बढ़ाने से बचें।आज आपकी कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।चिंता तथा तनाव हावी रहेगा।व्यापार में निवेश शुभ फल दे सकता है।

मिथुन राशि :- आज दिन भर भागदौड़ भरा रहेगा।निवेश संबंधी परेशानी के कारण व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ सकता है।आज कोई दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है।काम में मन नहीं लगेगा।आज आपको प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।शाम तक पर‍िस्‍थि‍त‍ि तेजी से बदल सकती है।देवी कृपा से कोई अप्रत्‍याश‍ित लाभ प्राप्‍त होगा।

कर्क राशि :- आज किसी महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कर सकते हैं,इसका प्रत‍िकूल फल सामने आएगा।आज भ्रम की स्थिति बन सकती है।लेन-देन में सावधानी रखें।जो बेरोजगार हैं,उनके लंबे समय से चले आ रहे रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।सारी पुरानी बाधाओं का अंत होगा।आज आपको धन संबंधी अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।सेहत अचानक ब‍िगड़ सकती है।

सिंह राशि :- आज परिवार में मांगलिक कार्य संपन्‍न होगा।रिश्‍तेदारी में विवाद से मन अशांत रह सकता है।आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।संचित कोष में वृद्धि होगी।आज कार्यस्‍थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा।शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें।स्‍थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी।

कन्या राशि :- आज आपको पुरानी बातें परेशान रखेंगी।मन को किसी निकट संबंधी से ठेस लग सकता है।व्‍यर्थ के संवाद में समय न गवाएं।विवाद को बढ़ावा न दें।आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।जल्दबाजी न करें।कोर्ट व कचहरी से जुड़े लंबित कार्य आज पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि :- आज मेहमाननवाजी में दिन बीतेगा।कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है।आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।मानस‍िक पीड़ा हो सकती है।हृदय रोगी को सावधान रहना होगा।घर में अनुकूल माहौल रहेगा।सबका सहयोग प्राप्त होगा।भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।

वृश्चिक राशि :- आज आप रचनात्‍मक कार्य में रूच‍ि लेंगे।लेखन संबंधी काम पूरा होने की खुशी रहेगी।आज की जाने वाली यात्रा यादगार बन सकती है।पुराने म‍ित्र संबंधी से मुलाकात हो सकती है।सेहत सामान्‍य से बेहतर रह सकता है।प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।अकारण क्रोध न करें।बेवजह कहासुनी से बचना चाहिए।आज कोई जोखिम न लें।आंखों को चोट व रोग से बचाएं।

धनु राशि :- कार्यस्‍थल पर चली आ रही प्रतिद्वंद्विता आज कम होगी।पराक्रम भाव बढ़ेगा।आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।आज के दिन वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें।सावधानी से वाहन चलाएं।बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।परिवार में सबका व्‍यवहार मनोनुकूल रहेगा।सामान्‍य से बेहतर दिन रह सकता है।

मकर राशि :- आज आप लंबे समय से जूझ रहे किसी बीमारी से निजात पा सकेंगे।मन में प्रसन्‍नता रहेगी।कारोबार में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है,आवेश पर नियंत्रण रखकर आप बड़ी समस्‍या को टाल सकते हैं।आज कार्यस्‍थल पर भी कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि :- आज आपको कारोबार में लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे।विवेक से काम लें, निवेश में जल्‍दबाजी न करें।धन ऐश्‍वर्य के साधनों पर खर्च होगा।संतान सुख प्राप्‍त होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी।नौकरी में तरक्की के योग हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।सेहत को हल्‍के में न लें।

मीन राशि :- आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।बाधाओं पर जीत दर्ज होगी।उदर विकार के कारण परेशान रह सकते हैं।परिवार में माता जी की सेहत बिगड़ सकती है।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।निजी उलझन से आज निजात म‍िलेगा।मन को शांत‍ि प्राप्‍त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *