रायपुर ग्रामीण विधानसभा की मिडिया आईटी सम्मेलन में प्रत्याशी मोतिलाल साहू जी ने कहा:इस बार परिवर्तन तय, गुंडागर्दी, अत्याचारियों को उखाड़ फेकना है..

राजनीति रायपुर

बोरिया: सत्य का सामना/ रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी मोतिलाल साहू जी ने बोरिया में बीजेपी सोशल मीडिया सम्मेलन में सभी मीडिया साथियों को संबोधित करते हुए कहा की …इस बार परिवर्तन तय है ..लोगो का मन बदल चुका है … छत्तीसगढ राज्य को बने आज 23 साल हो गए है श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी ने छत्तीसगढ राज्य का सपना देखा था और उन्होंने यह सौगात छत्तीसगढ के वासियों को दी तब जाकर यह राज्य बना और इस राज्य के सपने को नई पंख बीजेपी ने दी जब डा रमन सिंह के 15 वर्षीय कार्यकाल में यह राज्य सफ़लता के नए आयाम को छूता गया .. पीडीएस को पूरे देश ने सराहा और नए रायपुर को पूरे देश ने देखा छत्तीसगढ मॉडल को पूरे देश ने प्रशंसा की लेकिन आज छत्तीसगढ विकास नही विनाश के नए आयाम गड़े है ..

पूर्व विधायक नंदे साहू ने कहा की जब से ये लबरा विधायक बने है तब से रायपुर ग्रामीण की जनता में हाहाकार मचा हुआ है जब एक सरकार आती है विधायक निर्वाचित होता है तब गरीबों के रोजगार की चिंता होती है लेकिन जब से ये लबरा ओर गुंडागर्दी के विधायक बने है तब से गरीबों के रोजी रोटी भी छीन ली से जुआ, सट्टा, गली मोहल्ला में शराब बेचवाए के काम करे है ऐसी झूटनारायण ला ए बार हटाना है…

वही जितेंद्र धुरंधर ने अटक बिहारी बाजपेई की कविता सुनाते हुए कहा की .. विरोधियों को छोड़ना नही है जैसे मोहम्मद गौरी को पृथ्वीराज चौहान ने 16 बार छोड़ा था और 17 वे बार में गौरी पृथ्वीराज को नही छोड़ा इसलिए हमे यह गलती नही दोहरानी है. ऐ दारी मोती भैया ला जितना है …ओर बीजेपी के सरकार बनाना है..वही कार्यकम में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री नंद कुमार साहू जी (नंदे भैया), विधानसभा प्रभारी श्री सुभाष तिवारी जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक महस्के जी, श्री लीलाधर चंद्राकर जी, श्रीी राजेंद्र विश्वकर्मा श्री रविंद्र सिंह जी, श्री जितेंद्र धुरंधर जी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *