रायपुर :- सत्य का सामना / राजधानी रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं का “भाजपा महाभारत चक्रव्यूह” के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलता है, जो खूब सुर्खियों में रहता है, और उस ग्रुप की चर्चा पूरे प्रदेशभर में होती है, क्योंकि प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा महाभारत चक्रव्यूह ग्रुप के सदस्य हैं। ग्रुप में रोज किसी न किसी विषय को लेकर खुलकर चर्चा होती है, जहां कार्यकर्ता मुखर होकर अपनी बात रखते हैं

आज ग्रुप में पोरा तिहार की सभी बधाई दे रहे थे। इसी बीच ग्रुप में एक सदस्य ने कहा “जिस प्रकार पोरा में बैल की खूब पूजा अर्चना करने के बाद उसे दौड़ाया जाता है…उसी प्रकार चुनाव के दौरान बैल रूपी कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ जाती है…और जीवन पर्यंत वो बैल रूपी कार्यकर्ता भीड़ बढ़ाते रहते हैं”
सभी को पोरा तिहार की बधाई।
एक दूसरे सदस्य ने व्यंग कसते हुए कहा “चल रे बैला टिंगे टिंग”
इसका जवाब देते एक अन्य सदस्य ने कहा कि “बस एक माह बाद कार्यकर्त्ता रूपी बैल की दौड़ शुरू होगी।”
ग्रुप में उसने आगे कहा कि “सरकार बनने के बाद बड़े नेता जो शपथ ग्रहण समारोह मे आते है भाषण देते है ये सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है आपकी इस सरकार मे पूरी भागीदारी रहेगी। मगर जैसे जैसे समय बीतता है बंगले बंगले भटकने के बाद वो कार्यकर्त्ता अपने आप को ही ठगा महसूस करता है टूट जाता है।”
भाजपा के इस व्हाट्सएप ग्रुप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्यकर्ताओं में कितनी नाराजगी और निराशा है।
