भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे और मिस्टर 360 के नाम से प्रसिद्ध सूर्यकुमार यादव 14 सितंबर को 33 साल के हो गए हैं. सूर्यकुमार टी-20 क्रिकेट में इस समय दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. साल 2022 में उन्हें टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था.

Sky के नाम से मशहूर सूर्य कुमार यादव का टी 20 ओर IPL कैरियर बहुत ही शानदार रहा है जहाँ सूर्या ने भारत के लिए 53 टी 20 खेलते हुए 46 की औसत से शानदार 1841 रन बनाए है ओर उनका स्ट्राइक रेट (strike rate)172.7 रहा है वही आईपीएल(IPL) 139 मैच खेलते हुए 31 की औसत से 3249 रन बनाये है जिसमे स्ट्राइक रेट 143 का है ।
अगर हम सूर्या की एकदिवसीय मैच की बात करे तो उन्हें ज्यादा मौके नही मिले है हालांकि हम सब जानते है कि उनका डेब्यू काफी लेट हुआ है 26 मैच खेलते हुए स्काई ने 24 रन की औसत से 511 रन बनाए है हालांकि यह औसत उनके किरदार को सूट नही करता खैर सत्य का सामना न्यूज़ की ओर सूर्य कुमार यादव को जन्मदिन की कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं..
