क्या है आज का राशिफ़ल आइये जाने

धर्म

आज का पंचांग और राशिफल

दिनांक = 13–सितम्बर-2023
दिन = बुधवार
संवत् = 2080
मास = भाद्रपद मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= चतुर्दशी तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 12:00 से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करे

मेष राशि :- आपकी आमदनी में अतिरिक्त वृद्धि होगी।इन्टरनेट का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें।पारिवारिक सदस्यों से किसी कारण नाराजगी हो सकती है।विद्यार्थियों को शिक्षा में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।जॉब में आपको धिकार मिल सकते हैं।

वृषभ राशि :- काम को लेकर प्रसन्न रहेंगे।बुद्धिमान लोगों की संगति लाभकारी होगी।नौकरी में आपको काफी मानसिक श्रम करना पड़ेगा।बीमारी पर आपका धन खर्च हो सकता है।घर को लेकर काफी परेशानियाँ दूर होंगी।कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन राशि :- आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं।प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है।परिवार की जिम्मेदारियों से आज थोड़ा मुक्त रहेंगे।मैनेजमेंट सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि :- नौकरी में आप बदलाव कर सकते हैं।व्यवसाय करना चाह रहे हैं तो आपको लाभ होगा।दंपत्तियों के बीच तालमेल रहेगा।अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा।रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि :- आज आप कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे।कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव कम होने से प्रसन्न रहेंगे।मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाएंगे।प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बेहतर होंगे।आपके व्यवहार में उदारता रहेगी।

कन्या राशि :- काम में अवरोध आ सकते हैं।कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।जीवन साथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखे।आपकी सेहत थोड़ा नरम रहेगी।अन्य पर ज्यादा निर्भर न रहें।अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है।

तुला राशि :- बिजनेस में साझेदारी कर सकते हैं।लीगल मामलों की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिये।परिवार के साथ समय बितायेंगे।नयी जॉब आपको मिल सकती है।आप कहीं घूमने जा सकते हैं।बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि :- आय बढ़ने की संभावना बन रही है।आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे।विदेशी सम्बन्धों से आपको लाभ होगा।सुख सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे।आज प्रपोज कर सकते हैं।पारिवारिक सुख बहुत अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे।

धनु राशि :- आपकी दिनचर्या में सुधार होगा।शेयर मार्केट से बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है।अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।आर्थिक मोर्चे पर मजबूत होंगे।अपनी इच्छाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।खुशहाली रहेगी।

मकर राशि :- आज किसी से बहस न करें।गलत संगत के कारण आपका दिन खराब हो सकता है।विवाद होने की आशंका है।कला और संगीत के क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है।जीवनसाथी की बातों में कड़वाहट आ सकती है।

कुंभ राशि :- आज व्यवसाय में वृद्धि होगी।त्योहार को लेकर खरीददारी में आप धन खर्च करेंगे।प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।रुका हुआ कार्य होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।धार्मिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन शानदार रहेगा।कामकाजी लोगों को प्रमोशन मिलेगा।कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपको जॉब के उचित अवसर मिल सकते हैं।तेल मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *