प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना की ज़ोनल कांन्फ्रेंस (राजस्थान , छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार मे आयोजित की गई जिसमें मुझे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के द्वारा दिया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड़ एवं पूर्व संगठन महामंत्री श्री अरविन्द मेनन जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस योजना में सड़क किनारे पर रेवड़ी,ठेले पर, टोकने में सब्जी,फल,चाय ठेला या कोई भी काम करने वाले को 10000/-का लोन बीना किसी ग्यारंटी के शीघ्र मिल जाता है बैंक को इस लोन को प्राथमिकता के आधार पर देना है ताकि गरीब व्यक्ति को 10%रोजाना के ब्याज से ना लेना पड़े ।

यह सोच हमारे लाड़ले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की है व देश भर में अभी तक लगभग 44 लाख गरीब को लोन दिया जा चुका है। यह लोन वापस करते ही फिर से 20000/- का लोन मिल जाता है व वह भी वापस करने पर 50000/- का लोन मिल जाता है।
विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें 9425206699,
9111802802 लोकेश कावड़िया
