आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए बड़ा झटका है. दरअसल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ बतौर मेंटर जुड़े गौतम गंभीर अगले साल नहीं होंगे.
इस तरह केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स गौतम गंभीर की मेंटरशिप के बिना खेलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ नहीं होंगे. इस दौरान गौतम गंभीर अपनी पार्टी के लिए काम करेंगे.
