सदन में बृजमोहन जी के तीखे प्रहार नगर निगम में बंदरबाट

रायपुर

    1327 करोड़ का बंदरबाट

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुगलिया शासन का प्रभाव के चलते कांग्रेस मुख्यमंत्री बघेल की चलती नहीं! छत्तीसगढ़ की बात आपके साथ बोलता है छत्तीसगढ़! भाजपा नेता,वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी,पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने विधान सभा सदन में कांग्रेस की भूपेश सरकार कोसते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के साथ, कांग्रेस सरकार का सौतेला दूर व्यवहार किया जा रहा है! रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन है,यहां मुख्यमंत्री व मंत्रियों की नही चलती रायपुर नगर निगम को पांच साल में केन्द्र से मिला है 1,327 करोड़ कौन खा गया इसको?भाईयों बृजमोहन जी ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के शारदा चौक से तात्या पारा तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा का क्या हुआ अभी तक?- (बृजमोहन अग्रवाल जी) रायपुर/ जुलाई 2023/  विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी के द्वारा सदन में रायपुर नगर निगम को पांच वर्ष में आवंटित राशि,शारदा चौक से तात्या पारा चौक तक सड़क चौड़ी करण सहित विकास कार्यों में धांधली एवं भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठाया गया है।दोस्तों उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में मुख्यमंत्री का नहीं और मंत्रियों का नहीं चल रही है

  नगर निगम में मुगलिया शासन

।रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन चल रहा है।भाईयों बृजमोहन जी ने कांग्रेस शासन पर आरोप लगाकर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार शासन द्वारा जारी 1,327 करोड़ 49 लाख 32 रुपए का सारा पैसा कहां जा रहा है इन पैसों का सिर्फ धांधली और भ्रष्टाचार हो रहा है। मित्रों श्री अग्रवाल जी विधान सभा सदन में रायपुर नगर निगम को पांच साल में मिली राशि,शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ी करण का मामला उठाते हुए विभागीय मंत्री से पूछा कि रायपुर नगर निगम को पांच सालों में कितनी राशि उपलब्ध कराई गई है?वर्ष वार विधानसभा वार सदन में बताएं। स्वीकृत कार्यों में कितने कार्य पूर्ण हुए हैं, और कितने अपूर्ण है? रायपुर नगर निगम को केंद्रीय योजनाओं की कितनी राशि अभी तक प्राप्त हुई है? उन योजनाओं के कितने कार्य पूर्ण किए गए हैं और कितने कार्य अपूर्ण है?मेरे प्यारे भाईयों एवम बहनों श्री अग्रवाल जी ने कहा कि राजधानी की स्थिति बहुत ही खराब है। रायपुर की सड़कें गड्ढों से भरा हुआ है। धूल से भरा हुआ है। बरसात में पानी भर रहा है। भूपेश सरकार को जिस काम के लिए पैसा मिल रहा है,उस काम में पैसा खर्च नहीं हो रहा है यहां पर खुलेआम धांधली हो रही है। शासन के पैसे का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है और तो क्या रायपुर में बढ़िया शासन चल रहा हैं? नही चल रहा है मुगलिया शासन चल रहा है!दोस्तों श्री अग्रवाल जी ने कहा कि राजधानी की इतनी बुरी हालत पिछले साढ़े चार सालों में हुई है।

  राजधानी की सड़कों जनता परेशान हलाकान

सड़कों के गड्ढों से लोग परेशान हैं। लोग गड्ढों में बेशरम का पेड़ लगा रहे हैं। आप पैसा देते हैं उन पैसों को इनके लोग खा रहे हैं। वह पैसा इन लोगों के जेब में जा रहा है। रायपुर नगर निगम ऐसा नगर निगम है जहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का और मंत्री का शासन नहीं चलता बल्कि मुगलिया शासन चल रहा है

 

और उस शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार और धांधली हो रहा है। उनका राज चल रहा है वे जैसा चाहे वैसा करें। जिसको ठेका देना हो दे। जिसको नही देना है ना

   टेंडर की परमिशन नही जारी कर दी गई राशि

सदन में एक सवाल पूछा तो पता चला कि तेलीबांधा रायपुर से लेकर वीआईपी रोड पर किए गए सड़क सौंदरीय करण कारी का अभी तक टेंडर नहीं हुआ है और राशि का बंदर बाट हो गया है वह कार्य जादू में बन गया है। ढाई करोड़ के टेंडर को 20-20 लाख के टुकड़ों में बांट कर किया गया है। इस पर विभागीय मंत्री जी ने विधानसभा में अपने जवाब में कहा था कि उनका टेंडर किया गया है। एन एच आई से हमें परमिशन नहीं मिला है। तो फिर काम कैसे हो गया? तो क्या भूपेश सरकार में जादू से काम होने लगा है क्या? मित्रों श्री अग्रवाल जी ने शारदा चौक से तात्या पारा तक सड़क चौड़ीकरण का मामला उठाते हुए कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए पिछले साढ़े चार सालों से मुख्यमंत्री जी लगातार हर साल सदन में आश्वासन दे रहे हैं। उनके द्वारा घोषणा किया गया है पर आज तक उस सड़क के निर्माण के लिए पैसा जारी नहीं किया गया है। सड़क का काम चालू नही हुआ है।यह भूपेश सरकार राजधानी रायपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रायपुर के विकास को अवरुद्ध कर दिया गया है। यहां के लिए पैसे नहीं दिए जा रहे हैं और जो पैसे दिए जा रहे हैं उसका इनके स्वार्थ सिद्धि में बटवारा हो रहा है।काम अपूर्ण पड़े है।अग्रवाल जी ने कहा कि अभी रायपुर में पेयजल बड़ी समस्या है। उन्होंने विधानसभा में ध्याना आकर्षण में लगाया था कि जिसमें मंत्री जी ने बताया था कि अमृत मिशन के तहत रायपुर में 61,000 नलों में पानी आ गया है। अभी जब आपने योजना समिति की बैठक में बात की तो आपको बताया गया कि अभी सिर्फ 25,000 नलों में पानी आया है। यह तो राजधानी की स्थिति है। राजधानी की स्थिति में सुधार हो तेजी से काम हो, राजधानी विकसित हो इसके लिए आप एक विशेष बैठक बुलवाए क्यों नहीं। जिस विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने आसंदी से ही विभागीय मंत्री जी को निर्देश दिया कि आप राजधानी को विशेष ध्यान दीजिए राजधानी के विकास की एक बार समीक्षा कर लीजिए एक बैठक कर लीजिए। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने बताया कि रायपुर नगर निगम को पांच साल में 1,327 करोड़ 50 लाख 32 हजार की राशि दी गई है। जिसमें 9,615 कामों पर कार्य चल रहा है और अधिकांश काम पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *