Nautapa 2026: नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है. यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है. इस वर्ष सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे..

ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा. 8 जून को ही सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे और 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश से नौतपा भी प्रारंभ हो जाएंगे. नौतपा से आशय सूर्य का नौ दिनों तक अपने सर्वोच्च ताप में होना है यानि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है…
क्या करें (उपाय):
जल और दान: भीषण गर्मी के इन नौ दिनों में प्याऊ लगवाएं और जरूरतमंदों को ठंडा पानी, सत्तू, या शरबत दान करें ।
सूर्य पूजा: प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल, चावल, और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें ।
सात्विक भोजन: पाचन तंत्र को मजबूत और शरीर को ठंडा रखने के लिए ताजा भोजन, मौसमी फल (तरबूज, खरबूजा) और छाछ का सेवन करें ।
वास्तु उपाय: आर्थिक समृद्धि के लिए घर की उत्तर दिशा में साफ पानी से भरा मिट्टी का मटका रखें ।
क्या न करें (परहेज):
धूप से बचाव: दोपहर १२ बजे से शाम ४ बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें ।
मांगलिक कार्य: इन नौ दिनों में सगाई, विवाह, और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को करने से परहेज करें ।
खान-पान में सावधानी: बासी भोजन, जंक फूड, और अत्यधिक मसालेदार खाना खाने से बचें ।
