बस्तर सासंद दीपक बैज होंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष दीपक बैज मुख्यमन्त्री बघेल के पसंद बताये जाते है बैज सबसे कम उम्र के प्रदेश अध्य्क्ष बने उनकी उम्र केवल 41साल है 14 जुलाई को वो 42 के हो जाएंगे आदिवासी समाज को देखते हुए आदिवासी चेहरे को ही नियुक्त किया गया है । इस फेरबदल से मरकाम के करीबी काफ़ी सकते में आ गए है उन्हें उम्मीद नही थी चुनाव से पहले फेरबदल की ..इतना बड़ा बदलाव हो सकता है ।
हटाने की प्रमुख वजह क्या है
(1 )मोहन मरकाम का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था महामंत्रीयो की अदला बदली में प्रभारी कुमारी शैलेजा से भी ठन चुकि थी
(2) दबी जुबान से लोग कह्ते थे कि सीएम बघेल से भी बनती नही थी कुछ विषयो में तकरार थी
सीएम बघेल ने दी शुभकामनाएं मरकाम की तारीफे
सीएम भुपेश बघेल ने दीपक बैज को अध्य्क्ष बनाये जाने पर बधाई दी है साथ मोहन मरकाम अपने कार्यकाल के सफल नेतृत्व के लिए उनका आभार माना है ..

