नई दिल्ली / डिजिटल नेटवर्क / सत्य का सामना / कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा की जगह “जी राम जी ” लागु करने के विरोध में 5 जनवरी से देशभर में अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा शनिवार को बुलाई बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी ने सरकार के फैसले को गरीबों के हक़ छीनने वाला फैसला बताया है और कहाँ है की जिस तरह से सरकार ने तीन कृषि क़ानून के फैसले को वापस लिया था, ठीक वैसे ही मनरेगा के क़ानून के फैसले को वापस लेने अभियान के जरिये फैसले को बदलने हम सरकार को मजबूर करेंगे….

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार यह बात भूल रही है कि अगर मनरेगा नहीं होता तो लाखों लोग कोरोना कल में यूं ही मर जाते हैं इसके तहत लोगों को गारंटी के साथ रोजगार मुहैया करवाया जाता है जिससे कि गांव के पलायन को रोकने में मदद मिलती है लेकिन सरकार ने अब गरीबों के हक को सुनने का प्रयास किया है मनरेगा रद्द करने से लोगों में कोष है सरकार को उनका गुस्सा भारी पड़ेगा…

