मेष राशि :- अधूरे छूट गए कार्यों का तनाव रह सकता है।सहयोग लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।उच्च अधिकारी की नाराजगी लेने से बचना होगा।जीवनसाथी से मदद मिलेगी।बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
वृषभ राशि :- शिक्षा के कार्यों से जुड़े लोग अधिक जिम्मेदारी महसूस करेंगे।संतान की परफॉर्मेंस को लेकर चिंतित रह सकते हैं।नई भावनात्मक संबंधों के प्रति थोड़ी आशंकाएं रहेगी।अतिरिक्त आय के लिए किए गए प्रयास सफल रहने की संभावना है।
मिथुन राशि :- सफलता सुनिश्चित रखनी है तो कार्यों की गति बढ़ानी होगी।विरोधी आपकी क्षमता पर संदेह जता सकते हैं।विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है।अधिकारियों के साथ विनम्र बने रहना होगा।
कर्क राशि :- कार्यों में स्पष्टता और व्यवहार में संतुलन से व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी।विदेश व्यापार से जुड़े व्यवसाईयों को नई योजनाएं बनानी होगी।भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता के साथ बातचीत करनी होगी।
सिंह राशि :- संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बनेंगे।सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा।यात्राएं लाभकारी रहेगी।घर के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना है।ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।
कन्या राशि :- प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है।सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा।अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार को व्यवस्थित करने के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि :- संघर्ष और तनाव के बीच आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा।विरोधियों की कार्यशैली पर नजर रखनी होगी।भावनात्मक संबंधों से रोजगार और शिक्षा से जुड़े कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा।यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि :- पहले से चल रही कार्य योजनाओं की गति में सुधार होगा।आर्थिक विकास के लिए धन की आवश्यकता महसूस करेंगे।पेरेंट्स से होने वाली बातचीत में ज्यादा उम्मीद ना रखें।मित्रों और भावनात्मक संबंधों से अच्छा सहयोग मिलने की संभावना है।
धनु राशि :- अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण अचानक कार्यभार बढ़ सकता है।प्रतिभा दिखाने के अवसरों का समुचित लाभ लेने का प्रयास करना होगा।इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं।प्रयासों के स्तर को ऊंचा उठाना होगा।
मकर राशि :- नए भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव मन को प्रफुलित करेगा।अपने कार्यों में दूसरों के विचारों से प्रभावित होने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा बढ़ाना होगा।सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का समय है।
कुंभ राशि :- कर्म के प्रतिफल में देरी से मन में निराशा बढ़ सकती है।किंतु कार्यों की निरंतरता बनाए रखना होगी।टीमवर्क वाले अभियान आर्थिक रूप से ज्यादा सफल रह सकते हैं।खेल और भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव तनाव कम करने में सहायक रहेगा।
मीन राशि :- आपकी योजनाएं पहले से व्यवस्थित है तो तत्काल परिणाम मिलने वाला दिन हो सकता है।बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बेहद सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।अपने कार्यों को ज्यादा प्रचारित करने से बचना होगा।
